कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी
पिपरी थाना अन्तर्गत महमूदपुर मनौरी में व्यापार मंडल के व्यापारियो की ओर से मकर संक्रान्ति के अवसर पर खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता अंकित केसरवानी ने की
इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनौरी सुधीर केसरवानी ने मकर संक्रांति के पावन पर्व पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा की इस तरह का भोज कार्यक्रम समाज में समरसता स्थापित करता है।
युवा नगर अध्यक्ष मनौरी अंकित केसरवानी ने मकर संक्रांति के पर्व के बारे में बताया की हर वर्ष व्यापार मंडल खिचड़ी भोज का आयोजन करता है।उन्होंने कहा कि मकर संक्रान्ति का पर्व सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए।
मकर संक्रांति को लेकर जनपद में कई जगह खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। सोमवर को व्यापार मंडल मनौरी की ओर से खिचड़ी भोज हुआ जिसमें भारी संख्या में व्यापारी एकत्र हुए और राहगीरो को रुका रुका कर खिचड़ी खिलाया।मकर संक्रांति का पर्व मनौरी बाजार समेत पूरे जिले में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। लोगों ने स्नान करने के बाद सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद खिचड़ी, तिल से तैयार मिठाई, गजक, फल, नकदी का दान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में अनेक स्थानों पर खिचड़ी का भंडारा किया गया।
*इस दौरान प्रान्तीय वरिष्ठ महामंत्री रमेश अग्रहरी, प्रान्तीय मंत्री नरोत्तम दास केशरवानी,ज़िला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधे श्याम केशरवानी, तहसील प्रभारी सुधीर केशरवानी,नगर अध्यक्ष के अंकित केशरवानी, अखिल वैश्य महासभा जिलाध्यक्ष रतन केसरवानी, एडवोकेट मनीष केसरवानी/नीरज केसरवानी,विपिन केशरवानी रजत केशरवानी,अंकुश केशरवानी,धीरज शर्मा, रिंकू केसरवानी,गौरव केशरवानी ,पंकज केशरवानी रवि गौतम, निखिल केशरवानी, महेंद्र केशरवानी ,शिवम् केशरवानी,शुभम केशरवानी आदि के साथ तमाम व्यापारी वर्ग के लोग शामिल रहे।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
