
कौशाम्बी। सिराथू तहसील क्षेत्र के कड़ा में स्थित सैयद ख़्वाजा कड़क शाह अब्दाल रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह शरीफ में 729वां उर्स-मेला रविवार से शुरू हो गया है। यह दरगाह शरीफ अक़ीदतमंद लोगों के आस्था का केंद्र है। इस दरगाह की खास बात यह है कि यहां पर हर धर्म के लोग अपनी श्रद्धा के फूल-चादर मज़ार-शरीफ़ पर चढ़कर दुआ मांगते हैं। अक़ीदतमंद लोगो का कहना है कि ख़्वाजा कड़क शाह बाबा के दरगाह शरीफ़ पर जो आता है कभी खाली हाथ नहीं जाता है। दरगाह शरीफ़ में जाने पर एक रूहानी सुकून मिलता है। इस दरगाह पर अमीर-गरीब हजारों की संख्या में अक़ीदतमंद लोग अपनी मुरादों को पूरी करने के लिए बड़ी उम्मीद से आकर मज़ार शरीफ़ पर हकीकत के साथ चादर चढ़ाकर मन्नत मांगते हैं। सोमवार को कड़ाके की ठंड व कोहरे के बावजूद कौशाम्बी सहित आस-पास के जनपदों से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर दरगाह शरीफ पर चादर चढ़ाकर मन्नत व अमन चैन की दुआ मांगी।
कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
