पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जवानों ने झाड़ू लगाकर थानों को चमकाया
कौशाम्बी। माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस ने रविवार की सुबह विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। सभी ने हाथों में झाड़ू लेकर सफाई करते नज़र आए। जनपद के सभी थानों व चौकियों के समस्त पुलिस अधिकारी,व कर्मचारियों ने पूरे जोश व उत्साह के साथ कार्यालय व थाना चौकी परिसरों की साफ सफाई कर सभी ने मिलजुल कर श्रमदान किया। इस दौरान जवानों ने स्वच्छता अभियान के तहत कार्यालय,थाना व चौकी परिसरों में खिड़कियां, दरवाजे, फर्नीचर, पेड़ों के सूखे पत्ते, झाड़ियां, बेकार की घांस, कूड़ा-कचरा व मकड़ी के जालों को हटाकर साफ-सफाई की। पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पौधारोपण भी किया।
कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
