थाना समाधान दिवस में एसडीएम व सीओ ने सुनी जनता की समस्या

मंझनपुर। उपजिलाधिकारी आकाश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक सिंह ने शनिवार को थाना पश्चिम शरीरा पहुंचकर आयोजित थाना समाधान दिवस पर जनता की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना। इस दौरान प्राप्त हुए शिकायती प्रार्थना पत्रों में से कुछ का मौके पर ही समाधान करवाया। तथा अन्य शिकायतों को तत्काल निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों को राजस्व कर्मी व पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायतों को निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर थानाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह सहित समस्त पुलिस स्टाफ एवं राजस्व विभाग के अधि0 कर्म0गण मौजूद रहे।

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें