
जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया
कौशाम्बी। थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सुजीत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शनिवार को थाना संदीपनघाट, व थाना मंझनपुर में जन-सुनवाई की गई। उन्होंने आए हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना। जिसमें जनता द्वारा प्राप्त हुई शिकायती प्रार्थना पत्रों में से कुछ शिकायतों को मौके पर ही समाधान करवाया। तथा अन्य शिकायतों को शीघ्र निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिए। तथा राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व कर्मी व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मामले के निस्तारण हेतु मौके पर रवाना किया गया। डीएम एसपी ने प्रतिदिन होने वाली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का सम्बन्धित रजिस्टर में अंकन करने,फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका तत्काल निस्तारण करने का निर्देश दिए साथ ही उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण कर साफ सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर राजस्व एवं पुलिस के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
