अपर पुलिस अधीक्षक ने सुनी लोगों की फरियाद, दिया कार्रवाई का आश्वासन

कौशाम्बी। थाना समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने थाना करारी व थाना मंझनपुर में जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त हुए शिकायती प्रार्थना पत्रों में से कुछ का मौके पर ही निस्तारण कराया। तथा शेष प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मामले के निस्तारण हेतु मौके पर रवाना किया गया। प्रतिदिन होने वाली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का सम्बन्धित रजिस्टर में अंकन करने, फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका तत्काल निस्तारण करने का निर्देश दिया। एएसपी ने थाना मंझनपुर, साइबर थाना, थाना कौशाम्बी व थाना करारी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बैरिकों, कार्यालय, सौंचालय, परिसर की साफ-सफाई व मेंस में भोजन की गुणवत्ता को चेक किया गया साथ ही दस्तावेजों के रख-रखाव तथा परिसर की साफ-सफाई हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें