डीएम के निर्देश पर पीएचसी प्रभारी ने अस्पतालों का किया निरीक्षण कई अस्पताल किए सीज

सराय अकिल (कौशांबी) सराय अकिल क्षेत्र में नेवादा पीएचसी प्रभारी ने डीएम के निर्देशों का पालन करते हुए बेनीराम कटरा एवं जयंतीपुर में स्थित कई अस्पतालों का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान 3 दिन के अंदर पाई गई कमियों को पूरा कर उपस्थित होने को कहा नही आने पर अस्पताल को सील करने का आश्वासन दिया।

सराय अकिल क्षेत्र में आज शुक्रवार को नेवादा पीएचसी प्रभारी डॉक्टर मुक्तेश द्रिवेदी ने स्वास्थ्य टीम के साथ मिलकर डीएम सुजीत कुमार के निर्देशों का पालन करते हुए बेनीराम कटरा स्थित रामकिशन हॉस्पिटल, नवजीवन हॉस्पिटल, बुद्ध ज्योति हॉस्पिटल,शकुंतला पाली क्लीनिक व ममता पाली क्लीनिक,एस जी अल्ट्रासाउंड एवं जनता हॉस्पिटल जयंतीपुर का निरीक्षण किया। वही निरीक्षण के दौरान रजिस्ट्रेशन व साथ ही अग्निशमन एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र,पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड प्रमाण पत्र,फार्मेसी एवं ओटी और वॉर्ड के साथ अस्पताल की साफ सफाई का निरीक्षण किया। वहीं इसी दौरान कुछ अस्पताल के संचालक अस्पताल को बंद कर भाग निकले तो वही कुछ अस्पताल में निरीक्षण के दौरान जिस डॉक्टर के नाम अस्पताल का रजिस्ट्रेशन है। वह डॉक्टर ही नही मौजुद मिले जिसमें प्रभारी ने उन्हें तीन दिनों के अंदर पाई गई कमियों को दूर करते हुए स्वयं को उपस्थित होने का निर्देश दिया। साथ ही पालन न करने पर उनके द्वारा संचालित अस्पताल को सील कर दिए जाने का आश्वासन भी दिया गया।

कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें