अध्यापक ने छात्रा के साथ किया घटिया हरकत मुकदमा दर्ज

कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी

पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव की एक छात्रा ने 2023 में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंझनपुर कौशांबी में रेगुलर क्लास में रहकर प्रशिक्षण किया और सेशनल प्रैक्टिकल वेरीफिकेशन भी कंप्लीट किया संस्था के ही विवेक तिवारी जो शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं छात्रा ने संस्थान के ही छात्राओं के साथ घटिया हरकत करते हुए देख लिया तब इसकी शिकायत अपने कक्ष्अध्यापिका से किया छात्रा ने कई बार एक्स्ट्रा एक्टिविटी में प्रथम स्थान प्राप्त किया लेकिन छात्रा से कम स्थान पाने वाले छात्रों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया छात्रा को वहीं वंचित रखा गया जिस कारण से परीक्षा से भी वंचित रखा गया इसकी शिकायत छात्रा ने प्रधानाचार्य से किया प्रधानाचार्य ने बैंक पेपर दिलाने का आश्वासन दिया लेकिन बैंक पेपर में भी छात्र का नाम नहीं था विवेक तिवारी जो संस्थान के सबसे चरित्रहीन शिक्षक हैं छात्राओं को बुलाकर चाय बनवाते हैं और बदनियत से छात्राओं के साथ घिनौनी हरकतें करते हैं 5.1.2024 को अपना सर्टिफिकेट लेने के लिए छात्रा गई तो उन्होंने कहा क्लास में बैठो मैं आता हूं और छात्रा के साथ घिनौनी हरकतें करने लगे । छात्रा ने जब विरोध किया तो उन्होंने सर्टिफिकेट कहा नहीं मिलेगा जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि जहां जाना हो वहां जाओ और छात्रा से टकराने की कोशिश की छात्रा ने मंझनपुर पुलिस को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। छात्रा की तहरीर पर मंझनपुर पुलिस ने अध्यापक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें