मंझनपुर नगर पालिका परिषद में बनेगा फोरलेन ओवर ब्रिज

जनपद में नगर पालिका परिषद मंझनपुर के आसा चौराहे पर फोरलेन ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा हाईवे से निकलने वाले वाहन इस ओवर ब्रिज से होकर गुजरेंगे जबकि मंझनपुर से करारी जाने वाले वाहन ब्रिज के नीचे से निकलेंगे इस ओवर ब्रिज के बनने से राजगीरों के साथ ही शहर के लोगों को भी काफी सहूलियत मिलेगी करीब 4000 करोड रुपए की लागत से अयोध्या से लेकर चित्रकूट तक राम बन गमन मार्ग हाईवे बनाया जा रहा है यह हाईवे जिला मुख्यालय के ओसा चौराहा से होकर गुजरेगा इस हाइवे से गुजरने वाले राहगीरों को दिक्कत ना हो इसलिए ओसा चौराहे पर ओवर ब्रिज बनाया जाएगा करीब 700 मीटर लंबा ओवर ब्रिज समदा की तरफ बसपा कार्यालय के पास से शुरू होकर टेवा की ओर नहर पुलिया के पास जाकर उतरेगा इसमें आने और जाने वाले वाहनों के लिए दो-दो लेने के दो पुल बनेंगे पुल के दोनों और 550 -550 मीटर की सर्विस रोड होगी इसके साथ ही दोनों और दास डेढ़ मीटर चौड़े नाले बनवाए जाएंगे ताकि जल भराव की समस्या ना हो मंझनपुर करारी के बीच आवागमन करने वाले वाहनों के लिए पुल के नीचे अंडर पास रहेगा।

कौशांबी संदेश ब्यूरो

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें