एएसपी ने पुलिस लाइन में ली परेड की सलामी

कौशाम्बी। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने मंगलवार की सुबह पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली। तथा परेड का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए, एएसपी ने निरीक्षण के उपरान्त परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का अवलोकन कर बेहतर तरीके से टर्नआउट करने के लिए निर्देशित किया। तत्पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई। परेड में एकरूपता एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल तथा व्यायाम कराया। बाद परेड एएसपी ने पुलिस लाइन में स्थित समस्त शाखाओं, स्टोर रूम,मेस, पुलिस कैंटीन को चेक कर समुचित तरीके से रख-रखाव करने हेतु निरीक्षण कर साफ सफाई सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें