मईपताई घाट पर नाव पलटने से एक ब्यक्ति की गहरे पानी में डूबने से मौत,परिजनों में मचा कोहराम।

शव को बाहर निकलवाकर पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया।

संवाददाता प्रयागराज कौशाम्बी सन्देश।

प्रयागराज।मेजा थाना अन्तर्गत कोहड़ार घाट चौकी क्षेत्र के मई पताई घाट पर सुबह कुछ लोग नांव में सवार होकर मछली का शिकार करने निकले जहां बीच नदी बाद कुहरा ज्यादा होने के कारण नांव में सवार लोगों को नदी के बीच में उभरा हुआ पत्थर दिखाई नहीं दिया।और नांव तेज बहाव के साथ पत्थर से जा टकरायीं।जिससे नांव पत्थर टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई।जिससे नांव में बैठे सभी नदी की तेज़ बहाव के आगोश में समां गये।जिसमें बाक़ी सभी सुरक्षित निकले में सफल रहे।परन्तु राम मूर्ति निषाद उम्र लगभग 50 वर्ष ने गहरे पानी के आगोश में समा गया।सूचना पर पहुंचे मेजा थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय एवं कोहड़ार घाट के चौंकी प्रभारी अतुल कुमार सिंह व कौंधियारा थानाध्यक्ष ने भी मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए।जहां पर एन डी आर एवं जल पुलिस बल भी मौक़े पर पहुंचकर गायब हुए राममूर्ति निषाद को ढुढने का प्रयास जारी रहा।वही कुछ ही देर बाद पुलिस ने सफलतापूर्वक राममूर्ति निषाद का शव बाहर निकलवाकर शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए जिला अस्पताल प्रयागराज भेज दिया।मामला कौंधियारा और मेजा थाना के बीच होने के कारण भी दोनो थाना की पुलिस फोर्स उपस्थित रही। गांव क्षेत्र के लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें