जनपद मे फाइलेरिया उनमुलन अभियान कार्यक्रम की मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता मे हुई जिला बैठक।

जनपद के 13 विकास खण्डों मे IDA कार्यक्रम के लिए वृहद जागरुकता कार्यक्रम जरूरी

प्रयागराज।प्रयागराज मे फाइलेरिया उनमुलन कार्यक्रम IDA- 2024 हेतु जनपद स्तरीय जिला समंवयक समिति DCC की बैठक संगम सभागार मे आयोजित की गयी। जिला अधिकारी के निर्देश के क्रम मे कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशु पांडेय जी ने किया। कार्यक्रम मे डॉ परवेज़ अख्तर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी(नोडल अधिकारी VBD डॉ तरुण पाठक अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ऋतुराज सिंह अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रावेन्द्र सिंह उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी अशफाक अहमद डीसीपीएम राजीव कुमार सिंह उपायुक्त स्वतः रोजगार बृजेश कुमार अपर जिला पंचायत अधिकारी विनोद कुमार सिंह डी पी एम,जिला विद्यालय निरीक्षक बेसिक शिक्षा अधिकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जिला पूर्ति अधिकारी ने मुख्य रूप से प्रतिभाग किया।नोडल अधिकारी ने सभी को प्रशिक्षण के दौरान सभी को माईक्रो प्लानिंग पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिए।कार्यक्रम मे जनपद के 13 आई डी ए विकास खण्डों से अधीक्षक सामुदायिक केन्द्र बीसीपीएम को जनपद को फाइलेरिया उन्मूलन हेतु आगामी माह मे विकास खण्ड एवम ग्राम पंचायत स्तरीय किये जाने वाले कार्यो की जानकारी दी एवं अंतर्विभागीय कार्य एवम दायित्वों का निर्धारण किया गया।बैठक में पार्थ संस्थान से मंडलीय समन्वयक डॉ शाश्वत त्रिपाठी WHO से ZCW डॉ निशांत कुमार एवं पीसीआई इंडिया संस्था से जिला मोबिलाईजर समन्वयक दीपक तिवारी प्रतिभाग किया।जिला मलेरिया अधिकारी आनंद कुमार सिंह द्वारा समस्त विकास खण्ड मे संक्रमित लोगों को MMDP किट के वितरण लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देशित करते हुए बताया की जनपद के 13 विकास खण्ड धनुपुर हंडिया कोटवा कोराव प्रतापपुर रामनगर सैदाबाद, बहरिया, होलागढ़, कौडिहार कौन्धियारा मेजा एवं सोराव सामुदायिक केंद्र को IDA कार्यक्रम हेतु चिन्हित किया गया है।साथ ही कार्यक्रम मे सहभागिता हेतु धन्यवाद ज्ञापन के साथ समापन किया गया।

संवाददाता प्रयागराज कौशाम्बी सन्देश।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें