कूड़ा फेंकने गई किशोरी से दबंग ने किया छेड़खानी

कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी

चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी एक हफ्ते पहले शाम लगभग 4:00 बजे गांव के बाहर तालाब की ओर कूड़ा फेंकने गई थी तभी अशोक पुत्र दशरथ निवासी गांव बड़ी पवैया थाना करारी जनपद कौशांबी ने किशोरी को बुरी नीयत से हाथ पकड़ कर झाड़ी की तरफ खींचने लगा तो किशोरी चिल्लाने लगी दबंग ने किशोरी का मुंह दबाकर लात घुसो से मारने पीटने लगा और कहा कि अगर कहीं शिकायत किया तो तुझे और तेरे परिवार को जान से मार दूंगा हो हल्ला सुनकर आसपास रहे लोग दौड़कर आए तब तक युवक मौके से फरार हो गया किशोरी की मां ने चरवा थाने में आरोपी के विरुद्ध लिखित तहरीर दी लिखित तहरीर पाकर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें