मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को महिला पुलिस कर्मियों ने किया जागरूक

मंझनपुर-कौशाम्बी। महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ फेज़-4 विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में, गुरुवार को महिला थाना महिला बीट पुलिसकर्मियों द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर स्कूली छात्र-छात्राओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए जागरूक किया गया। महिला सिपाहियों ने छात्राओं को उनके अधिकारों के संबंध में तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। छात्र-छात्राओं को पम्पलेट वितरण कर महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही साथ यह संदेश देने की कोशिश की गई कि महिलाओं और बेटियों के उत्पीड़न के बारे में पुलिस संवेदनशील है। मुश्किल में हेल्पलाइन नंबर 1090 व 112 , 1076 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दें तत्काल कार्यवाही की जाएगी  ||

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें