सराय अकिल थाना क्षेत्र के एक कस्बे की एक किशोरी उम्र लगभग 20 वर्ष सोमवार के दिन बैंक में काम होने की बात कह कर घर से लगभग 11:00 बजे निकली थी जो शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई परिजन किशोरी की खोजबीन करना शुरू कर दिया लेकिन किशोरी का पता नहीं चल सका सूत्रों के हवाले से पता चला कि किशोरी कस्बे के सचिन श्रीवास्तव के घर आना जाना लगा था सचिन के माता-पिता वह उसका भाई तथा उसकी बड़ी बहन पिया श्रीवास्तव आदि लोग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने लड़के सचिन श्रीवास्तव के साथ उसकी बड़ी बहन के घर दिल्ली भगवा दिया सचिन से फोन के जरिए जानकारी करने पर सचिन भद्दी-भद्दी गालियां और किशोरी को जान से मारने की धमकी दे रहा था जब इसकी शिकायत किशोरी के माता-पिता युवक के घर उलाहना देने पहुंचे तो सचिन के माता-पिता बड़ा भाई राहुल कुमार गाली गलौज देते हुए लाठी डंडा लेकर लड़ाई झगड़ा में आमदा हो गए किशोरी के पिता डरा और सहम गया और आरोपियों के विरुद्ध सराय अकिल थाने में लिखित तहरीर दी सराय अकिल पुलिस ने लिखित तहरीर पाकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
