
मामला मंझनपुर तहसील के छेकवा ग्राम सभा का है जहा आज बृहस्पतिवार को अभिषेक द्विवेदी के नेतृत्व में छेकवा ग्राम सभा के लोगों के द्वारा छेकवा से लेकर जुगराजपुर तक पद यात्रा किया। छेकवा ग्राम पंचायत की सड़क सात वर्षों से पूरी तरह से टूट गई है जिससे लोगों की आने-जाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है सड़क टूटी होने के कारण साधन गांव तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। बच्चों को स्कूल जाने और मरीजों को अस्पताल जाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है जिससे नाराज होकर ग्राम वासियों ने श्री अभिषेक द्विवेदी के नेतृत्व में पदयात्रा किया । अभिषेक द्विवेदी का आरोप है कि यह सब पीडब्ल्यूडी विभाग कौशाम्बी की लापरवाही के बदौलत है जिसके कारण जनता को खस्ता हाल सड़कों से गुजरना पड़ता है बच्चे परेशान हो रहे है बच्चियां लगातार शिकायत कर रही है कि हमारी साइकिल प्रतिदिन टूट जाती है जिससे हमारी पढ़ाई छूट रही है। मुख्यमंत्री माननीय योगी जी से निवेदन है कि हमारी सड़क को अति शीघ्र बनाया जाए जिससे बच्चों को स्कूल जाने में और मरीजों को अस्पताल ले जाने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। साथी चेतावनी दिया कि यदि 15 दिन के अंदर सड़क निर्माण का कार्य पूरा नहीं हो जाता तो हम जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन और आमरण अनशन करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ राजेश द्विवेदी,पंकज द्विवेदी,राकेश त्रिपाठी,विदुर त्रिपाठी, कमला पति,खन्ना केसरवानी,रतन पाठक, भोला पाठक,छोटेलाल पाल, कमल पाल, शारदा पाल ,भुल्लारे पाल,लवलेश पाल,कमलेश पाल, सर्वेश राणा,धर्मेंद्र सिंह ,गोविंद सिंह,छेदी सिंह,अंबिका सिंह,बिहारी दिवाकर ,मोनू पाठक, भुल्ली पाठक,संतोष त्रिपाठी, विष्णु शर्मा, रामदत्त शर्मा ,बच्ची बधिक, अल्ताफ अली,सुंदरलाल त्रिपाठी ,सचिन त्रिपाठी उर्फ लाल भोलू त्रिपाठी छोटा पंडित बुद्धि पंडित शारदा प्रसाद दुबे राजेश दुबे मिलन डीजे रोहित सुरेंद्र पटेल भुवाल पटेल राजू ड्राइवर आदि लोग प्रमुख थे।।
कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
