ट्रैक्टर से भिड़कर बाइक सवार की मौत, दो गंभीर रूप घायल

सराय अकिल ( कौशांबी)सराय अकिल इलाके के करन चौराहे के समीप बुधवार सुबह सड़क पर मुड़ रहे ट्रैक्टर से बाइक सवार युवक भिड़ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई जबकि बाइक पर बैठी उसकी बहिन और रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जुगराजपुर गांव निवासी शुभम (18) बुधवार सुबह अपनी बहिन सुनीता पत्नी सुनील निवासी धर्मपुर और कनैली गांव के रिश्तेदार संजय को बाइक पर बैठाकर प्रयागराज रेलवे स्टेशन जा रहा था।शुभम और उसकी बहिन को मुंबई जाना था।संजय उन्हें छोड़ने जा रहा था। जैसे ही तीनों करन चौराहे के समीप पहुंचे अचानक ट्रैक्टर चालक ने सड़क पर ट्रैक्टर मोड़ दिया। अनियंत्रित होकर बाइक ट्रैक्टर से जाकर भिड़ गई। हादसे में शुभम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी बहिन सुनीता और रिश्तेदार संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर सुनकर परिजनों में रोना पिटना मच गया।

कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें