पिता पुत्र की लाखों की संपत्ति कुर्क कर लगाया बोर्ड जिला अधिकारी के निर्देश पर पुलिस व तहसील प्रशासन ने किया कारवाई

जिला मजिस्ट्रेट सुजीत कुमार के निर्देश पर सैनी थाना पुलिस और तहसील प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए धुमाई गांव के गैंगस्टर के तीन आरोपियों की संपत्ति कुर्क कर लिया है इनमें पिता पुत्र शामिल हैं उनकी लाखों रुपए की बेसकीमती भूमि अन्य संपत्ति को जब्त किया गया ।तहसील क्षेत्र के धुमाई गांव निवासी हेमराज उर्फ राज बाबू पुत्र रामशरण व उसके बेटे विवेक प्रताप सिंह के साथ ही धर्म पासी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई हुई थी अपराध के जरिए इन लोगों ने संपत्ति बनाई थी मामला कोर्ट में चल रहा था पुलिस ने जिला मजिस्ट्रेट सुजीत कुमार से उनकी संपत्ति को कुर्क करने की अनुमति मांगी थी जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति मिलने पर मंगलवार को सिराथू तहसील प्रशासन के साथ सैनी कोतवाली पुलिस ने गांव पहुंचकर हेमराज और उनके बेटे विवेक प्रताप सिंह और धर्म पासी की संपत्ति कुर्क कर ली खेत घर के अलावा डिजायर कर भी जब्त की गई धर्मपसी की साइकिल को भी पुलिस ने नहीं छोड़ा कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपियों की खेत व मकान में कुर्की की कार्रवाई कर बोर्ड भी लगा दिया है।

कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें