नगर पालिका भरवारी में ठेकेदारों द्वारा किया जा रहा घटिया निर्माण कार्य,

ब्रेकिंग न्यूज़ –

कहीं 1:15 के मसाले से हो रहा है नाली निर्माण तो कहीं घटिया ईंटो से हो रहा इंटर लॉकिंग कार्य।
घटिया निर्माण कार्यों का कौन है जिम्मेदार? तथा किसके सह पर हो रहा घटिया निर्माण कार्य??

आपको बता दें कि नगर पालिका भरवारी में इन दिनों विकास कार्य जैसे सड़क व नाली निर्माण कार्यों का ठेकेदारों कों टेंडर देकर कार्य कराया जा रहा है लेकिन ठेकेदारों द्वारा निर्माण कार्य कों मानक के अनुरूप न करके घटिया क्वालिटी के मटेरियल का प्रयोग किया जा रहा है जिसका नगर पालिका के सभासदो द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है और इसकी शिकायत नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी, नगर अध्यक्ष व जे. ई. कों किया लेकिन फिर भी बेलगाम ठेकेदारों द्वारा मानक के अनुसार कार्य नही किया जा रहा है,
ताज़ा मामला नगर पालिका भरवारी के वार्ड नंबर 14 रसूलपुर काजी का है जहाँ एक नाली निर्माण कार्य कराया जा रहा है वार्ड के सभासद सादाब सिद्दीकी द्वारा निर्माण कार्य का अपने सभासद साथियों के साथ मौके पर जाकर निरिक्षण किया तो पाया गया कि नाली निर्माण में जिस मसाले का प्रयोग किया जा रहा वह बिल्कुल घटिया क्वालिटी का है जिसमें घटिया बालू, गिल्ली और सीमेंट का प्रयोग किया रहा है, तत्काल जे. ई. मनोज सिंह कों फोन के माध्यम से अवगत करा कर कार्य कों बंद कराया गया और मसाले का सिम्पल लेकर जाँच के लिए भेज दिया गया।
बड़ा सवाल यह है कि आखिर कौन है इसका जिम्मेदार??
किसके सह पर हो रहा है घटिया कार्य?
कौन देगा जवाब??

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें