राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग की सदस्य का इंटरनेशनल साईं सेवा ट्रस्ट ने किया सम्मान

कौशांबी। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की खण्डपीठ के द्वारा बाल अधिकारों के उल्लंघन से संबंधित प्रकरणों के निराकरण हेतु शिविर उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग एवं जिला प्रशासन कौशांबी के सहयोग से आयोजित सभागार कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग एवं राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य का इंटरनेशनल साईं सेवा ट्रस्ट के चीफ़ ट्रस्टी एवं संस्थापक साईं धाम श्री कृष्ण दत्त द्विवेदी जी ( एडवोकेट के डी द्विवेदी ) एवं इंटरनेशनल साईं सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमती सुशीला द्विवेदी जी द्वारा सदस्य राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग श्रीमती प्रीति भारद्वाज दलाल जी का स्वागत किया गया।

इंटरनेशनल साई सेवा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष स्वयंसेवक अनिल कुमार द्विवेदी व संयुक्त सचिव सूरज चौरसिया द्वारा 50 से अधिक शिकायतो को शिविर में प्रस्तुत करके निराकरण कराया गया।

इंटरनेशनल साई सेवा ट्रस्ट के स्वयंसेवको ने आयोजित, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की खण्डपीठ के द्वारा आयोजित शिविर में सहभागिता की जिसमे इंटरनेशनल साईं सेवा ट्रस्ट के संयुक्त डॉयरेक्टर के रुप में श्री विकास पांडेय, उपाध्यक्ष श्री अनिल कुमार द्विवेदी, संयुक्त सचिव श्री सूरज चौरसिया व ट्रस्ट के सदस्य यशवंत गुप्ता उपस्थित रहे।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें