
कौशाम्बी। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व स्वावलंबन की दिशा में चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज़-4 विशेष अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थानों की आरक्षी महिला पुलिस टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत गांवों-कस्बों व मेला बाजार एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा को लेकर लगातार जनपद में शोहदों व मनचलों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में बुधवार को महिला थाना पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर विद्यालय की छात्राओं व बालिकाओं को महिला उत्पीड़न रोकथाम व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाएं। किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की शिकायत विभिन्न नंबरों पर करें। इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने सभी को पंपलेट देकर सुरक्षा सम्बन्धी हेल्पलाइन नंबर डायल 1090 वीमेन पॉवर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेन्स सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, सहित अन्य मोबाइल नंबरों की जानकारी दी गई।
कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
