
कौशाम्बी। थाना चरवा पुलिस की टीम ने गुरुवार को एक युवक को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की। उपनिरीक्षक विपलेश सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा गस्त व चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर जीशू पाल पुत्र सुरेश पाल निवासी ग्राम शेखपुर रसूलपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जीशू के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर, दो अदद जिंदा कारतूस बरामद किया है।
कौशाम्बी संदेश जिला क्राइम रिपोर्टर
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
