करारी में आजाद अधिकार सेना पार्टी के सदस्यों की बैठक

कौशाम्बी। मिशन 2024 की तैयारीयों को लेकर करारी के छपरा बाग़ में रविवार को आजाद अधिकार सेना पार्टी के सदस्यों की बैठक आयोजित की गयी‌। बैठक में संबोधित करते हुए प्रभारी पूर्वांचल उत्तर प्रदेश विनोद कुमार पाण्डेय ने मिशन 2024 का नारा देते हुए अन्याय, अत्याचार, एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक विशेष मुहिम चलने का ऐलान किया। पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए जन-जन तक पहुंचने के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गयी। कार्यक्रम में कौशाम्बी जिलाध्यक्ष श्रीमती रामकली निगम ने जनपद की जनता का आहवान किया कि इस अभियान में पार्टी का सहयोग करें और 2024 में होने वाले चुनाव में भी सहयोग करें। इस दौरान जनपद कौशाम्बी से एक दर्जन से अधिक नये सदस्यों को सदस्यता ग्रहण करायी गयी। साथ ही प्रयागराज से सभाकान्त उपाध्याय को मंडल अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में मनोज कुमार, श्याम मनोहर, बृजेश सरोज, नसीम अहमद, लवलेश कुमार, हरिलाल, आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

कौशाम्बी संदेश

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें