
मूरतगंज विकासखंड क्षेत्र के छितानी का पुरवा गांव के प्राथमिक विद्यालय में बुधवार के सुबह प्रधानाध्यापिका ने कक्षा चार के एक छात्रा को पीट दिया जिससे बालक कक्षा में बेहोश होकर गिर पड़ा छात्र की पिटाई की जानकारी परिजनों के साथ ग्रामीणों को हुई तो वह स्कूल पहुंच गए और हंगामा करने लगे इसके बाद मामले की शिकायत बेसिक शिक्षा अधिकारी से करते हुए कार्रवाई की मांग की।
छितानी का पुरवा गांव का आर्यन उम्र लगभग नव वर्ष पुत्र भीमसेन स्थानीय प्राथमिक स्कूल में कक्षा चार का छात्र है बुधवार की सुबह पढ़ने के लिए स्कूल गया था आरोप है कि परिसर में थूकने पर प्रधानाध्यापिका ने छात्र को पीट दिया जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा छात्र के साथी बालक को बेहोश देखकर दूसरे शिक्षकों को जानकारी दिया उधर छात्र के साथ पिटाई की जानकारी परिजनों के साथ गांव के लोगों को हुई तो वह स्कूल पहुंचकर हंगामा करने लगे हालांकि गांव के कुछ लोगों के समझाने बुझाने पर मामला शांत हुआ ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल में अक्सर बच्चों को पीटा जाता है उन्हें दोपहर का भोजन भी नहीं दिया जाता है प्रधान अध्यापिका के रवैया से नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने शनिवार को मंझनपुर पहुंचकर मामले की शिकायत बीएसए से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
