महिला पुलिस ने छात्राओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

कौशाम्बी। महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ फेज़-4 विशेष अभियान के तहत एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में, शुक्रवार को महिला थाना पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर स्कूली छात्राओं व बालिकाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए जागरूक किया गया। महिला सिपाहियों ने महिलाओं को उनके अधिकारों के संबंध में तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। सभी को पंपलेट देकर सुरक्षा सम्बन्धी हेल्पलाइन नंबर डायल 1090 वीमेन पॉवर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेन्स सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, सहित अन्य मोबाइल नंबरों की जानकारी दी गई।

 

मो0 शाहिद कौशाम्बी संदेश

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें