निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के पास झाड़ियों में लगी आग से हड़कंप

जिले में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के पास झाड़ियों में सुबह अचानक आग लग गई,झाड़ियों में आग लगने से हड़कंप मच गया,आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

मामला मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के पास का है जहा सुबह अचानक आग लग गई,ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर स्टेशन मंझनपुर को दी, सूचना मिलने पर कार्यवाही करते हुए, फायर स्टेशन यूनिट ने होजरील से पानी पंपिंग कर कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूर्ण रूप से काबू कर लिया और आग को बुझा दिया।

दैनिक कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें