सराय अकिल कस्बे फकीराबाद हनुमान मंदिर मे श्री मदभागवत कथा मंच पर कवि सुजीत ने अपनी कविता से भक्त जनों को मन्त्रमुग्ध किया

 

सराय अकिल (कौशांबी) नगर पंचायत सराय अकिल कस्बे में फकीराबाद हनुमान मंदिर में चल रहे छठे दिन कवि सुजीत जी ने काव्य पाठ से लोगों को मन मोह लिया जो महाराज आचार्य विद्याधर त्रिपाठी मधुप जी महाराज ने मंच पर कवि सुजीत को आशीर्वाद दिया,कवि सुजीत ने रुक्मणी विवाह पर ससुराल पर हास्य कविता सुनाकर श्री मदभागवत कथा मंच पर अपने काव्य पाठ से सुधी श्रोताओं को भाव विभोर किया
कवि सुजीत ने कथा वाचक जी पर, भजन मण्डली पर, इस भव्य आयोजन पर, माता पिता पर, पाकिस्तान पर व्यंग वाली स्वरचित काव्य पंक्तियाँ सुनाकर अपनी काव्य कला से सभी श्रोताओं को सम्मोहित किया।
कवि सुजीत ने पाकिस्तान पर व्यंग कविता ये सुनाया.तिरंगे पे जो आयी आंच अपनी जान दे देंगें
आतंकी पाक के हर जुल्म का प्रतिकार ले लेंगें
ये आजादी मिली हमको वतन पर संगठित होकर
ऐ दुश्मन होश मे आओ तुम्हारे तो प्राण ले लेंगें
वृंदावन धाम से आए हुए कथा वाचक विद्याधर त्रिपाठी “मधुप” जी ने कवि सुजीत को आशीर्वाद स्वरूप शाल, पुष्पहार,फल प्रसाद देकर कथा मंच पर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के आयोजक पंडित वीरू महराज जी ने बताया कि यह आयोजन उनकी स्वर्गवासी पिता जी के स्मृति मे नगर पंचायत सराय अकिल के बड़े हनुमान मंदिर प्रांगण मे किया जा रहा है। 8 दिसंबर को भव्य भंडारा भी यहाँ आयोजित किया जाएगा।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें