शादी समारोह से वापस जा रही कार होटल के गेट से टकराई,हादसे में बुजुर्ग की मौत

प्रयागराज जनपद से शादी में आए परिवार की कार अनियंत्रित होकर होटल के गेट से टकरा गई,हादसे में कार में बैठे बुजुर्ग की मौत हो गई,जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए,बुजुर्ग अपनी बहु को विदा करा कर दूसरी कार से जा रहे थे तभी हादसा हो गया,हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई,वही बुजुर्ग की मौत से परिजनों में कोहराम मचा गया।
कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढा नेशनल हाइवे की है जहा प्रयागराज जनपद के प्रीतम नगर सैनिक कालोनी निवासी रिटायर्ड RPF राम नारायण (80) कड़ा धाम थाना क्षेत्र के देवीगंज में शीतल गेस्ट हाउस से शादी समारोह कार्यक्रम को समाप्त कर अपने घर जा रहे थे, तभी गाड़ी चला रहे रामसागर को नींद की झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित हो गई और और तेज रफ्तार कार नेशनल हाइवे पर ककोढ़ा स्थित ड्राइवन होटल के गेट टकरा गई।हादसे में कार की अगली सीट पर बैठे राम नारायण निषाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक राम सागर और छत्रपाल दोनो गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल भेजा और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा  और जांच शुरू कर दी।वही घटना के बाद शादी वाले घर में कोहराम मचा हुआ है।

 

दैनिक कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें