बिजली के लटकते तार बने मु‌सीबत, ग्रामीणों ने की खंभे लगाने की मांग

कौशाम्बी। विद्युत केंद्र मंझनपुर क्षेत्र बैशकाॅटी पावर हाउस के अषाढ़ा चौराहा में बिजली के लटकते तार आमजन के लिए मुसीबत बन गई है। बल्लियों के सहारे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इससे कभी भी हादसा हो सकता है लोगों में हमेशा भय का माहौल बना रहता है। यहां पर करीब 15 से 20 कनेक्शन धारक हैं यहां बिजली आपूर्ति के लिए बल्लियों के सहारे लाइट जलाने पर मजबूर विद्युत विभाग की इसी लाचार सिस्टम से परेशान हैं लोग। इन्हें बिजली आपूर्ति देने के लिए विद्युत विभाग खंभे लगाकर लाइन बनाने की जहमत नहीं उठा रहा है। इसरार, कल्लू , जाबिर अली का कहना है कि कई बार इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों व प्रशासन से की गई लेकिन समस्या दूर नहीं हुई।

कौशाम्बी संदेश

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें