
कौशांबी संदेश
कौशांबी। जनपद के सराय अकिल थाना क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस चौकी के अंदर विवाद की स्थिति दिखाई दे रही है।वायरल वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति बिना अनुमति पुलिस चौकी में घुसकर टेबल पर रखे दस्तावेजों की फोटो खींच रहा था। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद सिपाही ने उसे रोकते हुए पूछताछ की, जिस पर कथित रूप से उस व्यक्ति ने सिपाही के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।मामला बढ़ने पर मौके पर मौजूद थाना प्रभारी (SHO) ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। वीडियो के अनुसार SHO का कहना है कि “अगर कोई उनके सामने सिपाही के साथ अभद्रता करेगा तो वह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि बिना अनुमति किसी सरकारी कार्यालय में घुसकर फोटो खींचना कहां तक उचित है।इस घटना के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिस पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग पुलिस के रवैये पर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ इसे अनुशासन बनाए रखने की कार्रवाई बता रहे हैं।फिलहाल मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि घटना की वास्तविकता क्या है और किसकी गलती है।

