सामाजिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधारित थे डॉ. भीमराव आंबेडकर जी-गौरव पाण्डेय

कौशाम्बी संदेश

कौशाम्बी मंगलवार को मंझनपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके महान योगदान को नमन किया।इसके पश्चात नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी की अगुवाई में गाजे-बाजे के साथ कांग्रेस मुख्यालय से समदा चौराहे तक भव्य यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान प्रसाद वितरण भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचार सामाजिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधारित थे। उन्होंने शिक्षा को समाज के कमजोर, दलित, महिलाओं और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण का सबसे बड़ा माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का प्रसिद्ध नारा “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” आज भी समाज को दिशा देता है।
वहीं जिला उपाध्यक्ष राम सूरत रैदास ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब शिक्षा को अज्ञानता और सामाजिक गुलामी से मुक्ति का सबसे प्रभावी साधन मानते थे। उनके अनुसार शिक्षा के माध्यम से ही आत्मसम्मान और आत्मविश्वास का विकास संभव है।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष श्याम मूर्ति तिवारी, उदय यादव, रामसूरत रैदास, जिला महासचिव आसिफ अल्वी, एडवोकेट अर्श खुर्शीद, संतोष शुक्ला, जिला सचिव जयप्रकाश जायसवाल, मोहम्मद नोमान, हेमन्त रावत, नगर अध्यक्ष अझुवा विजय यादव, ब्लॉक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मंझनपुर प्रदीप पटेल, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

Marketing Hack4U