
भरवारी,कौशांबी। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड संख्या 18 काशिया में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कविता पासी ने आज मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
अध्यक्ष कविता पासी ने स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और तत्काल राहत प्रदान करने हेतु नगर पालिका के कर्मचारियों को निर्देशित किया। उन्होंने जलनिकासी की व्यवस्था हेतु पनचक्की (पंपिंग मशीन) की मदद से पानी हटवाने का निर्देश
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि बारिश के मौसम में नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह से तत्पर है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जलभराव की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता दिखाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।

Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972