ग्राम प्रधान के भाइयों की गुंडई

निहत्थी महिला को घेरकर पीटा,महिला के पेट में लात मारकर किया मरणासन्न,अस्पताल में भर्ती  – केस दर्ज

कौशांबी संदेश राहुल यादव

करारी।शुक्रवार की शाम भैंस ढूंढ रही निहत्थी महिला को गांव के ही प्रधान पिता और भाइयों ने घेरकर लाठी डंडों से पीटकर लहुलुहान कर दिया।मारपीट से महिला के पेट पर लगे ऑपरेशन के टांके खुल गए।महिला के पति के तहरीर पर पुलिस ने दबंगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।

करारी क्षेत्र के भटवरिया गांव की रहने वाली मनीषा देवी पत्नी छोटू राजपूत की भैंस शुक्रवार की देर रात कहीं चली गई।उसे ढूंढने के लिए मनीषा गांव के कोने कोने में चक्कर लगाने लगी।इस दौरान गांव के प्रधान चंद्र नारायण के दोनो भाई राम सुंदर,बड़कू व पिता गाजी प्रसाद एक राय होकर मनीषा को घेर लिया। और उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया।साथ ही महिला के पेट में लात मार दिए।जिससे उसके पेट में हुए ऑपरेशन के टांके खुल गए।दबंगों के हमले से महिला लहुलुहान होकर मरणासन्न हो गई।दबंगों ने महिला को कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। खून से लतपथ देख स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल भेजवा दिए।जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।शनिवार को घायल महिला के पति छोटू राजपूत के तहरीर पर करारी पुलिस ने दबंगों पर केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई में जुट गई है।वहीं दबाव बनाने के लिए प्रधान पक्ष ने भी थाना में तहरीर दे दिया है।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

Leave a Comment

Read More

Marketing Hack4U