रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
कौशाम्बी संदेश
कौशाम्बी मंझनपुर विकास खंड में स्थित वी आर एस कॉन्वेंट एवं स्कूल द्वारा धनतेरस के पावन पर्व पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया
गया प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लिया और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया जिसमें छात्र एवं छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के रंगो से सजावट कर रंगोली तैयार की और बच्चों ने रंगोली बनाकर धनतेरस व दीपावली पर्व को मनाया बच्चों ने एक दूसरे को पर्व की बधाई दी साथ ही उनके जीवन में दीपावली खुशियां लेकर आए इसकी शुभकामनाएं दी और इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक अंकुर सिंह ने सभी बच्चों तथा सभी अध्यापक व अध्यापिकाओं को दीपावली व धनतेरस पर्व की शुभकामनाएं दी । इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कंचन सिंह व उपप्रबंधक आकाश सिंह और अध्यापक के रूप में उपस्थित आदित्य श्रीवास्तव गंभीर सिंह यादव आदर्श सोनी महक अग्रहरि अमित विश्वकर्मा शीलू विश्वकर्मा श्रेया मिश्रा मोहिनी सिंह मोहिनी यादव सुनील कुमार प्रखर सिंह प्रांचल जायसवाल एवं सहयोगी दल के रूप में विमल सिंह राजकुमार पाल आदि लोग मौजूद रहे
