अराजकतत्वों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर-विनीत सिंह
कौशाम्बी संदेश शिवा यादव
कौशाम्बी। पूजा पंडालों में स्थापित देवी ,देवताओं की प्रतिमा का विसर्जन शनिवार को होगा।इस पर करारी पुलिस ने पूरी तैयारी कर लिया है।
विसर्जन यात्रा में पुलिस के दर्जनों जवान सादे कपड़े में भी तैनात रहेंगे,जिनकी नजर अराजकतत्व प्रवित्त के लोगों पर रहेगी। यात्रा में हुडदंगई करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। उक्त बातें मीडिया से रूबरू होते हुए करारी थाना प्रभारी विनीत सिंह ने कहा है। करारी क्षेत्र में 84 स्थानों में देवी देवाओं की प्रतिमा स्थापित है। शनिवार को सभी प्रतिमाओं का चिन्हित स्वच्छ नहरों, तालाबों में विसर्जन होना है। उन्होंने कहा है की गुप्तचरों के मुताबिक विसर्जन यात्रा में अराजकतत्व प्रवित्त के लोग हुडदंगई करके शांति व्यवस्था भंग कर अशांति फैला देते हैं। जिससे आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों से निपटने के लिए यात्रा में सादे कपड़े में भी पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।इसके साथ ही। बुखबिरों का जाल बिछा दिया गया है,जो हर गतिविधियों की सूचना पुलिस को देते रहेंगे। विसर्जन यात्रा में अराजकता, हुडदंगई व शांति व्यवस्था को बिगाड़ने वालों की खैर नहीं है। ऐसे लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा। इसके साथ ही आयोजक और कमेटी के वालेंटियर अपनी जिम्मेदारी को निष्पक्षता से निभाते हुए विसर्जन यात्रा को सकुशल संपन्न करवाएं।
