गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ सपाईयों ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

कौशाम्बी–समाजवादी पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के डॉ. भीमराव अंबेडकर पर दिए बयान को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने पदयात्रा निकालकर विरोध जताया और गृह मंत्री से सार्वजनिक माफी और इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने किया।

कलेक्ट्रेट तक पदयात्रा, जोरदार नारेबाजी
सपा कार्यालय से शुरू हुई करीब 1 किलोमीटर लंबी पदयात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर की तस्वीरें लेकर अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के बाद सपा नेताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह को सौंपा।

डॉ. अंबेडकर करोड़ों दलितों के आदर्श”
सपा महासचिव इंद्रजीत सरोज ने कहा, “डॉ. अंबेडकर का अपमान न केवल संविधान निर्माता का, बल्कि करोड़ों दलितों और वंचितों के सम्मान का अपमान है। गृह मंत्री को अपने बयान के लिए तुरंत माफी मांगनी चाहिए।” उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन सपा के तीन चरणों के आंदोलन का हिस्सा है।

सपा का कड़ा संदेश
मंझनपुर विधायक सहित अन्य सपा नेताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का अपमान करने वालों को माफ नहीं किया जाएगा। सपा ने इसे दलित और वंचित समाज की अस्मिता से जोड़ते हुए आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें