
कौशांबी जिले में दिनांक 03.04.2026 को थाना सैनी पर वादी त्रियुगी नारायण पुत्र लुसी निवासी ग्राम थुलगुला थाना सैनी जनपद कौशाम्बी द्वारा सूचना दी गयी कि थुलगुला स्थित मेरा मकान जिसमें ताला लगा रहता है, दिनांक 02.04.2026 को साफ-सफाई के लिये अपने घर आया तो देखा कि रोशनदान का छड़ कटा हुया था और कमरे के ताले टूटे हुये थे, अन्दर जाकर देखा गया तो पीली धातु टप्स, अगुठी व बर्तन तथा टीबी चोरी हो गयी है । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 120/2026 धारा 331(1)/305(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था ।
उपरोक्त क्रम में थाना सैनी पुलिस टीम द्वारा आस-पास के लोगो से पूछताछ, सर्विलांस एवं सीसीटीवी के माध्यम से साक्ष्य संकलित करते हुये आज दिनांक 05/06.04.2026 की रात्रि में लगभग 04.00 बजे मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 1. देवा यादव पुत्र चन्द्रभान 2. दीपक कुमार पुत्र स्व0 गुलाब निवासीगण ग्राम थुलगुला थाना सैनी जनपद कौशाम्बी को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर अलीपुर जीता नहर के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का 12 पीली धातु का लोटा, 03 पीली धातु की थाली, 01 जोडी कान के टप्स पीली धातु एवं 01 एलईडी टीवी बरामद किया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है ।
अभियुक्तों के कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि लगभग एक माह पहले हम दोनो ने मिलकर ग्राम थुलगुला निवसा त्रियुगी नारायण के बन्द पड़े घर में छत के रास्ते से घुसकर बर्तन, एलईडी टीवी व पिली धातु के टप्स चोरी किये थे,

