पड़ोसी झगड़े में बीच-बचाव करना पड़ा भारी, दबंगों ने महिला और परिवार पर किया कुल्हाड़ी से हमला

कौशांबी संदेश
कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पठन पुरवा में 25 मार्च की रात्रि एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। प्रदीप कुमार और श्यामू के बीच मारपीट चल रही थी, तभी ग्रामीण महिला सुमन देवी पत्नी धारा सिंह ने बीच-बचाव की कोशिश की, जिस पर भड़के दबंगों ने महिला सहित उसके पूरे परिवार पर हमला बोल दिया।ज्ञात हो कि श्यामू का पुत्र शिवम तथा भतीजे गोविंद एवं हिमांशु लाठी-डंडा व कुल्हाड़ी लेकर मौके पर पहुँचे और सुमन देवी, उनके पुत्र आशीष, देवरानी सुनीता, देवर संतलाल, शैलेंद्र तथा मनोज पर जानलेवा हमला किया। आशीष के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज ले जाया गया, जहाँ से उन्हें आगे के उपचार के लिए अन्य अस्पताल भेजा गया। मूरतगंज चौकी पुलिस ने मारपीट में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की। महिला का आरोप है कि पुलिस ने मौके पर कोई कार्रवाई नहीं की और चौकी पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही। गुरुवार को महिला ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत दर्ज कराई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

Marketing Hack4U