
कौशाम्बी संदेश
कौशाम्बी के चायल क्षेत्र में आयोजित “मेरी बेटी, मेरा परिवार पहल के तहत हुई परीक्षा में 300 से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता द्वारा किया गया जिसका उद्देश्य बेटियों को आगे बढ़ने के लिए मंच प्रदान करना है प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया लेकिन वैष्णवी सरोज ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर प्रथम स्थान हासिल कर सबको पीछे छोड़ दिया। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है यह उपलब्धि उनके समर्पण और कठिन परिश्रम का परिणाम है जो अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा बनेगी इस तरह की पहलें समाज में बेटियों के सशक्तिकरण को नई दिशा दे रही हैं

