कौशाम्बी में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत

कौशाम्बी संदेश मंजीत कुमार
कौशाम्बी जनपद के पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत औधन गांव में पूर्व प्रधान बादाम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए कनपटी पर गोली मारी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और गांव में दहशत का माहौल बन गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार, मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। घटना के बाद से ग्रामीणों में भय और आक्रोश व्याप्त है, जबकि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

Marketing Hack4U