नाबालिग से दुर्व्यवहार का आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल भी बरामद

कौशांबी संदेश
कौशाम्बी कोखराज पुलिस टीम ने आठ वर्षीय नाबालिग बच्ची को अश्लील चित्र दिखाने व दुर्व्यवहार करने के आरोपी केशनन्दन उर्फ कृष्णनन्दन पुत्र रामचंद लोधी, निवासी बड़ी बाग मझियांवा थाना कोखराज को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के समय उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।ज्ञात हो कि 23 मार्च को वादी ने थाना कोखराज पर सूचना दी थी कि आरोपी उसकी आठ वर्षीय बहन को घर के अंदर ले जाकर मोबाइल में अश्लील चित्र दिखाए तथा दुर्व्यवहार का प्रयास किया और धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार देंगे। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोखराज में मुकदमा संख्या 154/26, धारा 76/75(2)/295/351(2) भारतीय न्याय संहिता व धारा 9म/10 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा। विधिक कार्रवाई के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

Marketing Hack4U