कौशांबी:ट्रेलर से भिड़ी पिकअप, कई लोगों की मौत  हादसे में दर्जनों घायल,

कौशाम्बी संदेश मंजीत कुमार
कौशांबी: सैनी कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर डोरमा के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां भक्तों से भरी एक पिकअप ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप में सवार कई लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार लोग फतेहपुर जनपद के जहानाबाद-बिंदकी क्षेत्र के रहने वाले थे, जो प्रयागराज में मुंडन संस्कार कराकर वापस अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। घटना स्थल पर भारी भीड़ जुट गई है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

Marketing Hack4U