चोरी की ट्रकों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सरगना गिरफ्तार

कौशांबी संदेश
कौशाम्बी। विशेष कार्यबल की प्रयागराज टीम और कोखराज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार देर रात कोखराज थाने के पीछे बने एक यार्ड में छापेमारी कर फर्जी नंबर प्लेट लगी दो ट्रकें बरामद कीं और वाहन फर्जीवाड़े में लिप्त एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया।ज्ञात हो कि यह यार्ड कासिम नामक व्यक्ति ने बना रखा था, जो पुराने चेसिस नंबर बदलकर और फर्जी चेसिस नंबर पंच करवाकर प्रयागराज क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से गाड़ियों के फर्जी कागजात बनवाता था और फिर उन्हें बेचता था। पूछताछ में कासिम ने बताया कि वह प्रयागराज के मरियाडीह रसूलपुर, थाना पुरामुफ्ती क्षेत्र का निवासी है। उसने फर्जीवाड़े में शामिल दो अन्य साथियों के नाम भी उजागर किए। पुलिस ने इस मामले में कासिम अहमद, अनिल तिवारी और मोहम्मद तारिक — तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। गुरुवार को कासिम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। कोखराज थाना प्रभारी चंद भूषण मौर्य ने बताया कि शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है और जल्द ही पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

Marketing Hack4U