
कौशांबी संदेश संवाददाता
कौशांबी थाना कोखराज क्षेत्र में स्थित गंगा इंडेन ग्रामीण वितरण गैस एजेंसी के बंद रहने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह एजेंसी थाना कोखराज से महज लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित है, लेकिन कई दिनों से बंद होने के कारण लोगों को गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि एजेंसी पर न तो ऑनलाइन बुकिंग हो पा रही है और न ही सीधे सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उपभोक्ता परेशान होकर इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं।कुछ उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि गैस एजेंसी संचालक द्वारा सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही है और होटल व अन्य लोगों को अधिक कीमत पर, करीब 5 से 6 हजार रुपये में सिलेंडर बेचे जा रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके और किसी प्रकार की अनियमितता पर रोक लगाई जा सके।

