
कौशाम्बी संदेश मंजीत कुमार
कौशाम्बी आगामी त्योहार के मद्देनज़र जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। संदीपन घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत कशिया पूर्व स्थित ईदगाह में अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए गए, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके इस अवसर पर संदीपन घाट थाना प्रभारी इंद्र देव, मूरतगंज चौकी इंचार्ज कालिका प्रसाद, कांस्टेबल कमलेश कुमार, सोनू यादव, अरुणेश सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर क्षेत्र में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियों का जायजा लिया मौके पर लोगों ने दुआ की कि खुदा सब पर अपनी रहमत बरसाए और सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे। साथ ही देश और प्रदेश में अमन-चैन, भाईचारा और इंसानियत कायम रखने की अपील करते हुए त्योहार को शांति और सौहार्द के साथ मनाने का संदेश दिया गया।


