अषाढ़ा में ईद-उल-फितर की नमाज़ शांतिपूर्ण संपन्न

लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को दी मुबारकबाद

कौशाम्बी संदेश, मोहम्मद शाहिद

कौशाम्बी। जिले में ईद-उल-फितर (ईद) की नमाज़ शनिवार, 21 मार्च को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद रहा। जिले में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे।कड़ी सुरक्षा के बीच मंझनपुर के अषाढ़ा सहित क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज़ अदा की। नमाज़ियों ने मुल्क की तरक्की और अमन-चैन के लिए दुआएं मांगीं। इस अवसर पर मुस्लिम धर्मगुरुओं ने देशवासियों को मिलजुल कर प्यार से रहने का संदेश भी दिया। अषाढ़ा मस्ज़िद में आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में नमाज़ियों ने शिरकत की। बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया, जिन्होंने सुबह से नए कपड़े पहनकर मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज़ अदा करने पहुंचे। अषाढ़ा मस्ज़िद में नमाज़ी सुबह 7 बजे से मस्जिद पहुंचने लगे थे और सुबह 8 बजे मौलाना इरफान रज़ा ने ईद-उल-फितर की नमाज़ पढ़ाई। सभी ने देश की तरक्की, खुशहाली और अमन-चैन के लिए दुआएं मांगीं।नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और खुशियां साझा की। यह सौहार्दपूर्ण माहौल पूरे जिले में देखा गया।
पश्चिम शरीरा थानाध्यक्ष हरीश तिवारी और पुलिस चौकी अषाढ़ा प्रभारी शुभम सिंह ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में लगातार गश्त की। उन्होंने मुख्य मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों की जांच की और उन्हें मुस्तैद व सजग रहने के निर्देश दिए, जिंससे नमाज़ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

Marketing Hack4U