कोखराज पुलिस ने पैदल गश्त कर बनाए शांति एवं सुरक्षा का माहौल

कौशाम्बी संदेश — संवाददाता

कौशाम्बी जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए राजेश कुमार के निर्देशन में कोखराज थाना पुलिस ने भीड़भाड़ और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की।
गश्त के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और आश्वस्त किया कि प्रशासन हर परिस्थिति में तत्पर है। इस पहल से क्षेत्र में नागरिकों के लिए भयमुक्त माहौल तैयार हुआ और कानून-व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत हुआ।
पुलिस ने आमजनमानस से आपसी सौहार्द बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

Marketing Hack4U