अधेड़ ने फाँसी लगा कर किया आत्महत्या परिवार में मचा कोहराम

सूचना पर डायल 112 व कोखराज पुलिस मौके पर पहुँची लाश को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा कोखराज थाना क्षेत्र के काकराबाद गांव के एक व्यक्ति ने रविवार की सुबह-सुबह महुआ से पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर लिया है सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है मौत की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है।

जानकारी के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के काकराबाद निवासी नरेश उम्र 48 वर्ष पुत्र बहोरी बीते तीन दिनों से परेशान रहते थे रविवार की सुबह नरेश ने गौरेया वीर बाबा ककरहा के पास महुआ के पेड़ में रस्सी के सहारे फाँसी लगा कर आत्महत्या कर लिया पेड़ से लटकती लाश जब ग्रामीणों ने देखा तो जंगल में आग की तरह बात पूरे क्षेत्र में फैल गई घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई परिजनों को सूचना मिलते ही घर पर कोहराम मच गया रोते बिलखते परिवार घटनास्थल पर पहुंच गया है आत्महत्या की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को मिली मौके पर सैकडों ग्रामीणों की भीड़ लग गयी ग्रामीणों के अनुसार नरेश परेशान रहता था परिजनों ने बताया कि वह दो तीन दिन से अधिक परेशान रहते थे ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 व कोखराज पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया परिजनों ने बताया कि मृतक के तीन बेटी व तीन बेटे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

Marketing Hack4U