होली व रमजान को लेकर कोखराज थाना क्षेत्र में पुलिस की पैदल गश्त, लोगों को कराया सुरक्षा का एहसास

कौशांबी संदेश

कौशांबी आगामी पर्व होली एवं रमजान के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए कोखराज थाना क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा पैदल गश्त की गई।पुलिसकर्मियों ने भीड़भाड़ एवं मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की गई।पुलिस टीम ने आमजनमानस को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है और किसी भी प्रकार की अफवाह, अराजकता या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि त्योहारों के दौरान शांति और भाईचारा बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

Marketing Hack4U