कौशांबी संदेश
कौशांबी जनपद में दर्दनाक हादसे में यमुना नदी में नहाने के दौरान पांच युवक गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों व स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया।यह हृदय विदारक घटना सराय अकिल थाना क्षेत्र के छैकवा गांव के पास यमुना नदी में हुई। बताया जा रहा है कि कुछ युवक नदी में स्नान करने गए थे। नहाते समय अचानक पांचों युवक अनियंत्रित होकर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। तत्परता दिखाते हुए तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि कुलदीप पुत्र देव नारायण विश्वकर्मा और शिवम पुत्र जग्गू को मृत अवस्था में बरामद किया गया।पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तथा गांव में शोक का माहौल है।
